फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल वर्ग और शिशु वर्ग से कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने विजेताओं के नाम घोषित कर उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने कई प्रकार के मॉडल बनाए थे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रश्न मंच, कला, गीत, अंताक्षरी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। सांस्कृतिक प्रश्न मंच में शिशु वर्ग से तान्या पाठक, कोमल आदर्श गंगावार और बाल वर्ग से अभय आजाद, संभव पांडेय, लविस कुमार प्रथम रहे। कला प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से पीलीभीत के मझोला की संजना देवी और बाल वर्ग से पीलीभीत के साहूकारा के आकाश राठौर प्रथम रहे। गीत प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से आगरा के कमलानगर के तरुण सावधानी और बाल वर्ग से कासगंज की कुमकुम प्रथम रहीं। कथा-कथन में शिशु वर्ग से आगरा के यशवर्धन और बाल वर्ग में बहेड़ी की झलक शर्मा प्रथम रहीं। अंताक्षरी में शिशु वर्ग से रामपुर बाग की अंजली, निहारिका पांडेय दिव्यांशी पांडेय और बाल वर्ग से एटी के सुनहरी नगर के शांतनु द्विवेदी, ईश्वर चंद्र और शौर्य अरेला प्रथम रहे। विज्ञान प्रश्नमंच में शिशु वर्ग से एटा की शांभवी शुक्ला, शगुन चौहान, प्रशांत मिश्रा और बाल वर्ग से वैष्णवी, संस्कृति बघिल, अनन्य माहेश्वरी प्रथम रहे। विज्ञान प्रदर्श (नवाचरित) में शिशु वर्ग से विशेष पांडेय प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें