बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में सामान्य श्रेणी की तीन और ईडब्ल्यूएस कोटे की एक सीट खाली रह गई है। इन सीटों पर एडमिशन के लिए 13 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया है। विभागाध्यक्ष ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची 14 अगस्त को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी और उसी दिन एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।