फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बोले, प्रेरणा ऐप स्वीकार नहीं, 23 सूत्रीय ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेरणा ऐप के विरोध और अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन भी बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि शिक्षक प्रेरणा ऐप को किसी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश गंगवार के नेतृत्व में धरना के दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, अनुदेशक और शिक्षामित्र संगठन ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षकों, अनुदेशक और शिक्षामित्रों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेरणा ऐप शिक्षकों के प्रति दुर्भावना और कुनीतियों का परिणाम है। इसके साथ की शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की गई है। 23 सूत्रीय ज्ञापन में शिक्षकों की गई पुरानी समस्याओं को भी उठाया गया है। संचालन राहुल यदुवंशी ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद गंगवार, प्रभाकर बाबू, घनश्याम मौर्य, जसवंत कुमार, तपन मौर्य, महेंद्रपाल, जितेंद्र यादव, अमित, उवैश, कैलाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें