बरेली। वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बरेली की खुशी गौतम ने सिल्वर मेडल जीता है। बरेली की ही साधना गंगवार, निधि कश्यप, पुष्पा कश्यप ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली खुशी गौतम और अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की प्रशंसा की है। कोच मुकेश यादव, सुनील कुमार की भी प्रशंसा की है।
जूडो ट्रेनिंग कैंप और सेमिनार शुरू
बरेली। डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन की ओर से सोमवार को महामाया बिहार पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जूडो ट्रेनिंग कैंप और सेमिनार शुरू हो गया। शुभारंभ जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद खान ने किया। पहले दिन राष्ट्रीय रेफरी ब्लैक बेल्ट दिलशाद सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को एडवांस तकनीक का प्रशिक्षण दिया। कैंप का समापन मंगलवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार करेंगे।