फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट परीक्षा समाप्त, अब रिजल्ट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो र्गइं। पूरी परीक्षा के दौरान बरेली कॉलेज में न तो विश्वविद्यालय का सचल दल पहुंचा और न ही कोई नकलची पकड़ा गया। शुक्रवार को देर से पहुंचे एक छात्र के शिक्षकों से उलझने पर उसका प्रवेश पत्र छीनकर भगा दिया गया।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू हुई थीं। शुक्रवार को अंतिम दिन पहली पाली पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा थी। सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद ही छात्र-छात्राएं कॉपी जमा करके निकलने लगे थे। इसी बीच सुबह करीब सवा दस बजे बीकॉम तृतीय वर्ष का एक छात्र परीक्षा देने पहुंचा। बैरियर पर मौजूद शिक्षकों ने देर होने का हवाला देकर उसे वापस जाने को कहा लेकिन वह भिड़ गया तो उसका प्रवेशपत्र छीनकर भगा दिया गया। वहीं, शिक्षकों में शुक्रवार को यह भी चर्चा रही कि पूरी परीक्षा के दौरान बरेली कॉलेज में न तो विश्वविद्यालय का सचल दल पहुंचा और न ही कोई नकलची पकड़ा गया। शुक्रवार को करीब 300 छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा दी। वहीं, परीक्षा संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही मूल्यांकन कराकर रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें