फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जारी होंगे पास, पंडाल लगना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के पास शुक्रवार से जारी किए जाएंगे। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। साथ ही बृहस्पतिवार से आयोजन स्थल पर पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दो सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस बार 85 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स समेत उनके परिजन को आयोजन में शामिल होने के लिए पास अनिवार्य है। शुक्रवार से इनके पास जारी होने शुरू हो जाएंगे। बता दें कि इस बार विश्वविद्यालय ने टॉपर्स के साथ भाई-बहन को भी आने की अनुमति दी है। जबकि पहले सिर्फ माता-पिता या पति-पत्नी को ही अनुमति मिलती थी। विश्वविद्यालय ने इन टॉपर्स के कॉलेजों को सूचना भेज दी है और अब शुक्रवार इनके पास जारी किए जाएंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात का मौसम होने के चलते इस बार पंडाल वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें