बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नालॉजी के वनस्पति विज्ञान विभाग में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जितेंद्र सिंह, सैंकी रावत, जयकृष्ण राम, अभिषेक प्रथम रहे। संयुक्त रूप से साहिल गुलाटी, सचिन गुप्ता, मुस्कान राना ने दूसरा और अनमोल गंगवार, विनोद, अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कॉलेज निदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी आदि रहे। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।