फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी हॉस्टल में रैगिंग की कोशिश, फिर भिड़े जूनियर-सीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीजी हॉस्टल में मंगलवार रात सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को बुलाकर परिचय पूछते हुए सलामी देने को कहने लगे। इस दौरान कुछ जूनियर छात्रों ने सीनियर्स का विरोध कर दिया और उनसे भिड़ गए। इसको लेकर हंगामा होने लगा और इसी बीच वहां पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों हटाकर हॉस्टल भेजा।
शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय में विवाद शुरू हो गए हैं और रैगिंग की कोशिशें भी होने लगी हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे पीजी हॉस्टल में कुछ सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को बुलाया। पहले तो उनसे नाम-पता पूछा और फिर सलामी देने को कहने लगे। जूनियर छात्रों ने इस पर विरोध शुरू कर दिया तो हंगामा होने लगा। कुछ ही मारपीट की नौबत आ गई लेकिन इसी बीच हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड पहुंच गए और उन्होंने छात्रों को कमरों में भेजकर मामला रफा-दफा कर दिया। बता दें कि इससे पहले शनिवार को मुख्य हॉस्टल में मटकी फोड़ने को लेकर भी विवाद हो चुका है। मुख्य हॉस्टल के छात्रों ने मटकी फोड़ने के कार्यक्रम की तैयारी की थी। मटकी फोड़ने का समय आने से पहले ही वहां पहुंचे बीडीए हॉस्टल के तीन छात्रों ने मटकी फोड़ दी। इस पर हंगामा होने लगा और मुख्य छात्रावास के छात्रों ने बीडीए हॉस्टल के दो छात्रों को बंद करके पीटा था। इस मामले में भी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर्स को पहले ही दी गई है हिदायत
पिछले दिनों हुए विवाद के बाद मुख्य वार्डन प्रो. एके जैतली ने सीनियर्स को जूनियर छात्रों के हॉस्टल परिक्षेत्र न जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर कोई सीनियर वहां मिला तो उसे हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। इसके बावजूद सीनियर छात्र खुराफात करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

फिलहाल मामले की मुझे जानकारी नहीं है। हॉस्टल में कोई विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच कराकर दोषी छात्रों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रो. एके जैतली, मुख्य वार्डन, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें