फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड में पहले दिन हुए 180 एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमएड की खाली सीटों को भरने के लिए मंगलवार को दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन ओपन रैंक के 1-1250 तक छूटे हुए और 1251-1800 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें से 180 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। बुधवार को 1801-2350 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसलिंग विश्वविद्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में सुबह 9:30 बजे से होगी। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 20 कॉलेजों में एमएड पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कोर्स में सिर्फ 900 सीटें हैं लेकिन पहले चरण की काउंसलिंग में 382 सीटें खाली रह गईं थीं। इन सीटों को भरने के लिए मंगलवार से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें