फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझा विवाद, अब एसपी ग्रीन उठाएगी बायो वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा में इनविराड प्लांट पर ताला लगने के बाद बायो वेस्ट निस्तारण के लिए दूसरे प्लांट एसपी ग्रीन के एकाएक अपने रेट बढ़ा देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को सुलझ गया। डीएम के निर्देश पर आईएमए हॉल में स्वास्थ्य और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आईएमए पदाधिकारियों की एसपी ग्रीन प्लांट संचालक के साथ बैठक हुई जिसमें करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत के बाद एसपी ग्रीन को बायो वेस्ट कलेक्शन के लिए सहमत हो गई।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बायो वेस्ट निस्तारण की दरों को लेकर सोमवार को डीएम से आईएमए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी। इसमें इनविराड प्लांट बंद हो जाने के बाद एसपी ग्रीन की ओर से बढ़े हुए रेट मांगने का मुद्दा रखा था। मंगलवार को हुई बैठक में क्लिनिक और पैथ लैब के बायो वेस्ट कलेक्शन के लिए एक हजार रुपये, हॉस्पिटल में प्रतिदिन करीब 80 प्रतिशत बेड भरे माने जाने की शर्त के साथ सौ रुपये प्रति बेड, पॉलिथीन बार कोड के साथ 150 रुपये प्रति किलो, पॉलिथीन किसी और से खरीदते है तो दो रुपये प्रति बैग बार कोड के अलग से चार्ज देने पर आईएमए और एसपी ग्रीन के बीच सहमति बनी है। बैठक में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ रोहित सचान, पीसी कनौजिया, आईएमए सचिव डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. हिमांशु अग्रवाल समेत एसपी ग्रीन प्लांट के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें