फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडिंग तोड़ने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट पर फैसला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीपीएड की परीक्षा के दौरान कोडिंग तोड़ने की कोशिश करने वाले 35 छात्र-छात्राओं के रिजल्ट पर फैसला सोमवार को होगा। जांच के दौरान ये सामने आया है कि कोडिंग तोड़ने की कोशिश बड़े पैमाने पर हुई है। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों ने भी 14 छात्र-छात्राओं की कॉपी पकड़ी थी, जिन पर कॉलेज के नाम और रोल नंबर लिखे थे। जबकि 21 छात्रों पर यूएफएम की कार्रवाई का मामला पहले ही उजागर हो चुका है।
विज्ञापन

बीपीएड की परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी प्रो. अमित कुमार सिंह ने 26 छात्र-छात्राओं को पकड़ा था। इनमें पांच नकल कर रहे थे और 21 की कॉपी पर उनके रोल नंबर और कॉलेज के नाम लिखे थे। परीक्षा विभाग ने इसे कोडिंग तोड़ने की कोशिश मानते हुए 21 छात्र-छात्राओं पर यूएफएम के तहत कार्रवाई की थी। पिछले दिनों इन छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रुक गया तो उन्होंने विश्वविद्यालय में तीन-चार दिन तक हंगामा किया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई तो पता लगा कि यूएफएम के तहत 35 छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 14 छात्र-छात्राओं की कॉपी पर परीक्षकों ने कॉलेज का नाम और रोल नंबर लिखा पाकर परीक्षा विभाग को रिपोर्ट किया था। इसके चलते ही इन सभी 35 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोक दिया गया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय कैंपस में हुए हंगामे के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने दस दिन में इनके रिजल्ट पर निर्णय लेने को कहा था। ये दस दिन 19 अगस्त को पूरे हो चुके हैं। अब सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में निर्णय देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें