बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में भी एलएलएम की सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 29 अगस्त को मेरिट के आधार पर खाली सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे।