फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का असर, खाली रहे क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छुट्टियों के बाद शुक्रवार को बरेली कॉलेज खुला लेकिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। शिक्षकों का कहना है कि तीन दिन बाद इंप्रूवमेंट परीक्षाएं होने के चलते बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं अभी कॉलेज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बकरीद के अवकाश पर 12 और 13 अगस्त की छुट्टी के बाद 14 अगस्त को बरेली कॉलेज खुला था। इसके बाद 15 अगस्त को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एकसाथ पड़ गए। शुक्रवार 16 अगस्त को कॉलेज खुला लेकिन बहुत कम छात्र-छात्राएं ही पहुंचे, जिसके चलते अधिकांश कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षकों का कहना है कि 20 अगस्त से इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 30 अगस्त तक चलेंगी। इस बीच 18 अगस्त को रविवार है और 19 अगस्त को परीक्षाओं की तैयारी होगी। पढ़ाई के लिए शनिवार 17 अगस्त का सिर्फ एक दिन ही बीच में है। ऐसे में दूर दराज के तमाम छात्र जो शहर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ने आते हैं, वे इंप्रूवमेंट परीक्षा के बाद ही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें