सीबीगंज। 30 जुलाई को हुआ आईटीआई का पहला पेपर लखनऊ के अलीगंज में आउट होने की वजह से निरस्त कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 11 अगस्त को सुबह दस बजे से होगी। वहीं, सीबीगंज में चाय दुकान पर पेपर हल करने के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
30 जुलाई को लखनऊ में आईटीआई का पेपर लीक हो गया था। इसके चलते ही संयुक्त निदेशक, राज्य व्यवसायिक शिक्षा ने पेपर निरस्त कर दिया था। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य ने बताया कि अब यह पेपर 11 अगस्त रविवार को सुबह दस बजे से होगा। वहीं, सीबीगंज में चाय की दुकान पर पेपर होने और ऑडियो-वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी में फरीदपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह और आंवला के प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता को शामिल किया गया है। सप्ताह भर में जांच करके यह लोग अपनी रिपोर्ट देंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।