बरेली। सरप्लस शिक्षकों को रिक्त पद वाले विद्यालयों में तैनाती देने के लिए मंगलवार को फरीदपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान समायोजन के लिए काउंसलिंग होगी। बीएसए ने सभी सरप्लस शिक्षकों को दोपहर एक बजे डायट पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, काउंसलिंग में शामिल न होने पर शिक्षकों को किसी भी विद्यालय में रिक्त पद पर तैनात किए जाने की चेतावनी दी है।
जिले के कई प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलोें में शिक्षकों पद रिक्त हैं। कुछ विद्यालयों में महज एक शिक्षक के भरोसे बच्चों की पढाई चल रही है। ऐसे में शासन ने पूर्व में 15 जुलाई तक सरप्लस शिक्षकों के समयोजन के निर्देश दिए थे लेकिन बच्चों की संख्या के आधार पर रिक्त पदों की गणना को लेकर पेच फंसने के बाद 15 अगस्त तक समायोजन की तिथि बढ़ा दी गई। 28 जून को बीएसए ने सभी बीइओ को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों समेत रिक्त पदों की सूची मांगी थी। 6 अगस्त को सभी बीइओ ने देर शाम तक सूची बीएसए को सौंप दी। सूची मिलते ही बीएसए ने समायोजन के निर्देश जारी कर दिए हैं।