बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इंप्रूवमेंट परीक्षा फार्म भरने की तिथियों में बदलाव किया है। जारी नए कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में 8 अगस्त तक इंप्रूवमेंट परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि प्रस्तावित थी, जो अब 13 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
15 जुलाई से इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब 8 अगस्त तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद शुल्क जमा करने की तिथि प्रस्तावित है। 9 अगस्त तक भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित कॉलेज में जमा करने, 10 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों को भरे गए आवेदनों का सत्यापन कर ऑनलाइन अनुमोदन और 13 अगस्त तक आवेदन पत्र विश्वविद्यालय में जमा करने की तिथि प्रस्तावित है।