भारत सरकार के निर्देशानुसार एसआरएमएस ने एंटी रैगिंग कमेटी गठित कर दी है। इसमें चीफ प्रॉक्टर केके अग्रवाल, डिप्टी प्रॉक्टर ऋतु सिंह के अलावा वार्डेन, एनजीओ, छात्र, अभिभावक आदि नामित किए गए हैं। ट्रस्ट प्रशासक सुभाष मेहरा ने बताया कि कमेटी कॉलेज परिसर अथवा बाहर और स्कूल बस में होने वाली कथित रैगिंग आदि की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई करेगी।