फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब में महिला से छेड़खानी, पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जिला अस्पताल की लैब में घुसे एक युवक ने छेड़छाड़ की तो महिलाओं ने उसे पीट दिया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने धक्कामुक्की कर भागने की कोशिश की। आरोपी पर काबू पाकर उसे चौकी लाया गया। वहां से कोतवाली भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सोमवार सुबह अचानक चीख पुकार मचने पर चौकी पुलिस पहुंच गई। यहां उन्हें दो महिलाएं एक युवक को पीटती मिली। पुलिस ने युवक को अलग हटाने की कोशिश की तो वह उन्हीं से धक्कामुक्की कर भागने की कोशिश करने लगा। उस पर काबू पाकर उसे अस्पताल चौकी ले जाया गया। उसने चौकी से सामान फेंककर भागने की कोशिश की। महिला का आरोप था कि भीड़ का फायदा उठाकर युवक उनसे छेड़खानी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक राहुल नाम से पर्चा बनवाकर वह घूम रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीगंज के गैनी निवासी नन्हें मंसूरी बताया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें