बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एक बार फिर स्नातक-परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत शुक्रवार को दो हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, 18 सौ अभ्यर्थियों ने एडमिशन लिया।
दो चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 550 महाविद्यालयों में स्नातक-परास्नातक में करीब सवा दो लाख सीटें हैं। दो चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद करीब 40 हजार सीटें खाली रहने पर बृहस्पतिवार एक अगस्त से तीसरे चरण में एडमिशन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई। शुक्रवार को इसके लिए दो हजार छात्र-छात्राओं ने नया पंजीकरण कराया है, वहीं 18 सौ छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। यह प्रवेश प्रक्रिया अभी पांच अगस्त तक चलेगी।
एलएलबी समेत कई कोर्स में सीटें खाली
बरेली कॉलेज में शुक्रवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रही लेकिन छात्र-छात्राओं के कम संख्या में पहुंचने के चलते यहां अब भी कई कोर्स में सीटें खाली हैं। एलएलबी में अभी 27 सीटें खाली हैं। इसके अलावा बीए, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स, बीकॉम, एमए समाजशास्त्र और अंग्रेजी में भी सीटें खाली हैं। इनके लिए शुक्रवार को कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है।