फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आई कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री कार-बाइक से फर्राटा पर भी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अब कार और बाइक लेकर बेवजह फर्राटा नहीं भर सकेेंगे। प्रॉक्टोरियल ने सख्ती कर गेट पर ही चेकिंग शुरू कराई है। छात्र-छात्राओं को आई कार्ड दिखाने के बाद ही कैंपस में प्रवेश मिलेगा। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट घूमने वालों पर भी सख्ती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सख्ती न होने के चलते अब तक विश्वविद्यालय में बाहरी और असामाजिक तत्व बेरोकटोक पूरे दिन कैंपस में घूमते थे। शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद इसको लेकर सख्ती शुरू हो गई है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन के दोनों ओर बैरियर बना दिया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती के निर्देश पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा ने स्वयं विश्वविद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के आई कार्ड चेक किए। ट्रिपल राइडिंग करने वालों और बिना हेलमेट बाइक पर घूमने वालों को भी हड़काया गया। विश्वविद्यालय स्टाफ को छोड़कर किसी को भी वाहन लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि जल्दी ही पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय में हेलमेट चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

छह सेक्टर में बांटा विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपी जिम्मेदारी
बरेली। विश्वविद्यालय कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए शुक्रवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय को छह सेक्टर में बांटकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एंटी रैगिंग टीम की भी दिन के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सेक्टर में निगरानी के लिए पांच-छह शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. राजकमल के रिटायर होने पर एमबीए विभाग के प्रो. त्रिलोचन शर्मा को प्रॉक्टर बनाया गया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड में चीफ प्रॉक्टर के अलावा 20 अन्य प्रॉक्टर रहेंगे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि एंटी रैगिंग कमेटी को भी सक्रिय कर दिया है और कैंपस में भ्रमण कर निगरानी को कहा गया है। इसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं, जो दिन के हिसाब से कैंपस में नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें