फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एडमिशन आखिरी दिन भी नहीं भर सकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एडमिशन का बुधवार को आखिरी दिन रहा। एडमिशन लेने के लिए काफी तादाद मेें अभ्यर्थी बरेली कॉलेज पहुंचे फिर भी स्नातक और परास्नातक की सैकड़ों सीटें खाली रह गईं हैं। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर पांच अगस्त तक प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में निर्धारित समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन आखिरी दिन अभ्यर्थियों की सूची चस्पा न होने से हंगामा के आसार बने लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में जुटे कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया सुचारु हो सकी। प्रवेश प्रक्रिया में सीटें न भर पाने से प्राचार्य की संस्तुति के बाद मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन ने पत्र लिखकर प्रवेश तिथि को पांच अगस्त तक बढ़ाने की मांग की है। बीएससी मैथ में 60-70, बायो में 20-25, बीकॉम में 25-30, बीए में 40-50 वहीं, एमकॉम में 10-15, एलएलबी में 30-35 सीटें खाली हैं। साथ ही, एमए के इंग्लिश, हिंदी, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, फिलोसोफी व अन्य में भी सीटें खाली हैं। ये सभी सीटें एससी, एसटी व अन्य आरक्षित श्रेणी में खाली रह गई हैं। बरेली कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में सवर्ण जाति को दिए जा रहे आरक्षण के लिए अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कॉलेज से तहसील तक की दौड़ लगा रहे हैं। लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

काफी विषयों की सीटें आखिरी दिन भी नहीं भर सकीं हैं। इसलिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर प्रवेश की तिथि पांच अगस्त तक बढ़ाए जाने को कहा गया है। - डॉ. अनुराग मोहन, मुख्य प्रवेश समन्वयक, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें