फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचे सिर्फ दो दिन, अब तक 1.56 लाख दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में एडमिशन को सिर्फ दो दिन बचे हैं, 31 जुलाई इसकी अंतिम तारीख है। इस दौरान सोमवार तक 1.56 लाख छात्र-छात्राओं के एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक में एडमिशन के लिए आठ अप्रैल को प्रक्रिया शुरू की थी। मगर तमाम छात्र-छात्राओं के टेक्निकल फ्रेंडली होने के चलते अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आए। इसके चलते कई बार पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई और दो बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले गए। 26 जुलाई अंतिम तिथि तक दोनों चरण में 2.18 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से सोमवार तक 1,56,654 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। बाकी अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक अब सिर्फ दो दिन का मौका बचा है।
बीएलएड : दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू
सोमवार को बीएलएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन ओपन मेरिट के 1-1650 रैंक के छूटे हुए और 1-3987 रैंक के बीच आने वाले गरीब सवर्णों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि सोमवार को 151 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई है। मंगलवार को 2001-2450 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

बीटेक में एडमिशन का आज अंतिम दिन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इन दिनों बीटेक में भी एडमिशन चल रहे हैं। मंगलवार को इसका अंतिम दिन है और इसके बाद खाली सीटें वेटिंग लिस्ट से भरी जाएंगी। प्रवेश समन्वयक एवं डीन आईटी प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि बीटेक में लगभग 500 सीटें हैं, जिनमें 360 सीटों पर एडमिशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें