बरेली। कारगिल विजय के 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना की ओर से बृहस्पतिवार को एसआर इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कारगिल युद्ध की जानकारी दी गई। अफसरों ने बताया कि सेना किन विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करती है। बॉर्डर पर किस तरह की चुनौतियां होती हैं और कारगिल के समय किस तरह के हालात थे? इस दौरान बच्चों ने भी सैन्य अफसरों से सवाल करके अपनी जिज्ञासा शांत की। बच्चों ने भारत-पाक संबंधों में चीन की भूमिका और कूटनीति पर भी सवाल किए। कुछ बच्चों ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने की बात कही तो अफसरों ने उन्हें टिप्स दिए। सेना की ओर से कैप्टन राकेश कुमार और जेसीओ रोमेश सिंह मौजूद रहे।