फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी काउंसलिंग पर मौसम का असर, पहुंचे सिर्फ छह अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश का असर बृहस्पतिवार को काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी दिखा। बरेली कॉलेज में तीन दिन चले विवाद के बाद माहौल शांत हुआ तो सिर्फ छह अभ्यर्थी ही एलएलबी में काउंसलिंग के लिए पहुंचे। इसके साथ ही एलएलबी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बरेली कॉलेज ने रविवार को मेरिट जारी कर 1-131 रैंक तक के अभ्यर्थियों को सोमवार को बुलाया था। पहले दिन 64 एडमिशन के बाद भारांक को लेकर एबीवीपी ने हंगामा कर काउंसलिंग बंद करा दी थी। इसके बाद मंगलवार को काउंसलिंग बंद रही। बुधवार को दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई तो 14 एडमिशन हुए। बृहस्पतिवार को छह अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। 131 अभ्यर्थियों में अब तक 84 ने ही काउंसलिंग कराई है। शुक्रवार को अब दूसरी मेरिट लिस्ट और आरक्षित श्रेणी की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही अभ्यर्थियों को मेसेज भी भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही बीकॉम की पांचवीं, बीए की छठी, एमकॉम और एमए अंग्रेजी की तीसरी कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। एमए सैन्य अध्ययन के एडमिशन भी शुक्रवार को होंगे। इसके अलावा बीएससी मैथ्स और बायो में भी खाली सीटों के लिए कटऑफ लिस्ट जारी की गई है। इन सभी मेरिट लिस्ट के दाखिले शुक्रवार को होंगे।

कल तक फीस जमा न होने पर निरस्त होगा एडमिशन
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक में एडमिशन लेने वाली तमाम छात्राओं ने अभी फीस नहीं जमा की है। प्राचार्य का कहना है कि यह छात्राएं 27 जुलाई तक हर हाल में अपनी फीस जमा कर दें। इसके बाद उनका प्रवेश निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें