बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इंप्रूवमेंट परीक्षा की स्कीम में बदलाव किया है। नई स्कीम में 23 और 24 अगस्त को कोई पेपर नहीं रखा गया है। बता दें कि बुधवार को ही विश्वविद्यालय ने यह स्कीम जारी की थी। इसके तहत 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27 और 28 अगस्त को परीक्षा होनी थी। मगर जन्माष्टमी के चलते 23 और 24 अगस्त के पेपर हटा दिए गए हैं। नए शेड्यूल के तहत अब यह परीक्षाएं 29 और 30 अगस्त को भी होंगी।