फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की खातिर तो नहीं हुआ दंपती का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी के कत्ल की वजह भी साफ नहीं हो पा रही है। बेटे जतिन और रिश्तेदारों से बातचीत में इतना जरूर पता चला कि सत्संगी दंपती का जल्द ही अपना घर बेचकर गुलमोहर पार्क छोड़ देने का इरादा था। दोनों अपने बेटे के पास गुड़गांव जाना चाहते थे और मकान बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में भी थे। पुलिस यह जानकारी मिलने के बाद इस एंगल पर भी छानबीन कर रही है कि कहीं प्रॉपर्टी के लिए तो सत्संगी दंपती की हत्या नहीं की गई।
विज्ञापन

सत्संगी दंपती की हत्या के बाद उनका इंजीनियर बेटा जतिन पत्नी आस्था के साथ बृहस्पतिवार सुबह गुड़गांव से बरेली पहुंचा। जतिन के साथ दिल्ली से आए उनके मौसा वीएन निगम ने बताया कि 31 जुलाई को रूपा सत्संगी का रिटायरमेंट था। उनके विदाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन सबका 30 जुलाई को बरेली आने का कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट के बाद रूपा और नीरज जतिन के पास गुड़गांव में रहने का मन बना रहे थे। इसलिए यहां मकान बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों से भी उनकी बात चल रही थी। इससे पहले एसपी सिटी ने पोस्टमार्टम हाउस पर जतिन से पूछताछ की तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई विवाद तो नहीं था।
उधर, जतिन की ओर से ही थाना प्रेमनगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपने माता-पिता की हत्या की रिपोर्ट कराई गई है। जतिन के मुताबिक उनके पड़ोसी विनोद कुमार सैनी ने उन्हें बुधवार रात फोन करके बताया कि किसी ने उनके घर में घुसकर मां-पिता पर जानलेवा हमला किया है। वह घर आए तो पता लगा कि दोनों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन


बैंक स्टाफ से भी पूछताछ
सत्संगी दंपती की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने उस बैंक में जाकर भी पूछताछ की जहां रूपा सत्संगी तैनात थीं। पुलिस ने सहयोगी स्टाफ से बातचीत करके यह जानने की कोशिश की बैंक के कामकाज को लेकर रूपा सत्संगी की क्या स्थिति थी, कोई विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें