फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक एडमिशन में पंजीकरण का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एडमिशन पाने के लिए पंजीकरण का आज शुक्रवार को अंतिम मौका है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर 31 जुलाई तक दूसरे चरण की एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक में बिना प्रवेश परीक्षा वाले कोर्स के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार आठ अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। मगर तमाम सीटें खाली रहने के चलते एक बार फिर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अभ्यर्थियों को 21-26 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण का दूसरा मौका दिया गया। शुक्रवार 26 जुलाई को इसका अंतिम मौका है, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रात 12 बजे तक पंजीकरण करके फीस जमा की जा सकेगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 34 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 28,107 अपनी फीस भी जमा कर चुके हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को 27 जुलाई तक उसका प्रिंट आउट संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा। महाविद्यालय 31 जुलाई तक फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने के बाद मेरिट तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें