बरेली। श्रम न्यायालय में पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार सिंह की बेटी वैशाली सिंह का चयन पीसीएस (जे) में हुआ है। उनके भाई वैभव सिंह इन दिनों फर्रुखाबाद में सिविल जज पद पर आसीन हैं।
अमरोहा में जिला जज रहे विनोद कुमार सिंह बरेली में पीठासीन अधिकारी हैं। उनके पुत्र वैभव सिंह पहले से ही न्यायिक सेवा में हैं, अब उनकी पुत्री का भी पीसीएस (जे) में चयन हो गया। इस तरह एक परिवार तीन सदस्य न्यायिक सेवा में हो गए हैं। महानगर निवासी वैशाली सिंह के पति सूरत में एक्साइज इंसपेक्टर हैं। वैशाली ने पीसीएस (जे) में आने के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी।
रजत साहू पीसीएस (जे) में चयनित
बरेली। महानगर निवासी दिनेश साहू के पुत्र रजत साहूृ पीसीएस (जे) में में चयनित हुए हैं। उनके पिता इंजीनियर हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षित हुए रजत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। वर्तमान में वे दिल्ली हाईकोर्ट में एसोसिएट एडवोकेट की प्रेक्टिस कर रहे हैं। रजत ने पहले प्रयास में 156 रैंक हासिल की है। उनकी बहन सोनम जापान में भवन निर्माण और भूकंप प्रबंधन पर पीएचडी कर रहीं हैं।