बरेली। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों पर तैनाती और लंबित प्रकरणों के निस्तारण किए जाने की मांग की। संघ के प्रवक्ता सतीश यादव के मुताबिक गुलाबराय इंटर कॉलेज, महावीर प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधान लिपिक पद पर लंबित पदोन्नति प्रकरण, वेतन निर्धारण और एसीपी की बैठक को लेकर प्रदेश महामंत्री आलोक चौहान संघर्षी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस पर डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण करने और 30 जुलाई को एसीपी की बैठक करने का आश्वासन दिया है।