बरेली। लंबे समय बाद बरेली कॉलेज एक बार फिर गर्ल्स हॉस्टल शुरू करने की तैयारी में है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अगले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
शहर के सबसे पुराने कॉलेजों में शुमार बरेली कॉलेज में पहले ब्याएज और गर्ल्स, दोनों के लिए ही हॉस्टल की सुविधा थी। मगर बिल्डिंग की लंबे समय से मरम्मत न होने के चलते बिल्डिंग जर्जर होने का हवाला देकर दोनों ही हॉस्टल बंद कर दिए गए। इसके बाद समय-समय पर छात्र संगठन हॉस्टल शुरू करने की मांग करते रहे लेकिन हॉस्टल में होने वाले विवादों के चलते कॉलेज प्रबंधन इससे बचता रहा। बताया जा रहा है कि अब कॉलेज दोबारा गर्ल्स हॉस्टल शुरू करने की तैयारी में है। इसको लेकर प्लानिंग कर ली गई है और अगले सप्ताह से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही बरेली कॉलेज में गर्ल्स कैंटीन शुरू कर दी गई है। जल्दी ब्याएज कैंटीन भी शुरू होगी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कमेटी हॉस्टल का निरीक्षण का फाइनल अप्रवूल दे देगी। इसके बाद दूसरे चरण में ब्याएज हॉस्टल शुरू करने की कवायद होगी।