बरेली। समाज कल्याण विभाग के निर्देशों के बावजूद तमाम कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक नहीं किया है। इसको लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालयों ने कॉलेजों को नोटिस जारी करके 20 जुलाई तक इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए तमाम कॉलेजों ने अब तक छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा अपडेट नहीं किया है। इसके पूर्व में दर्ज की गई सूचनाओं को संसोधित करने, पाठ्यक्रम हटाने-जोड़ने और फीस समेत बिंदु शामिल हैं। इसके अलावा 15 जुलाई तक मान्यता पाने वाले कॉलेज का डाटा भी इसमें अपलोड किया जाना है। साथ ही आधार कार्ड और बैंक खाते की डिटेल समेत दर्जन भर से ज्यादा बिंदुओं पर जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय ने सभी कॉलेजों को 20 जुलाई तक छात्रवृत्ति का डाटा अपलोड कर नोडल अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक करने के निर्देश दिए हैं।