फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु जी! इतनी भी क्या जल्दी थी कि पूरी कॉपी नहीं जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में गोलमाल का मामला पहले ही जांच में फंसा है। अब आरटीआई में सामने आया है कि परीक्षक ने जल्दबाजी में कुछ अभ्यर्थियों की कॉपी पूरी चेक नहीं की हैं, जिसके चलते उनके नंबर कम आए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में शुभम चौहान बीएससी फाइनल ईयर के छात्र हैं। शुभम का कहना है कि गणित के फर्स्ट पेपर में उन्हें 24 अंक मिले, जबकि ज्यादा नंबर मिलने की उम्मीद थी। इस पर उन्होंने आरटीआई के तहत अपनी कॉपी देखने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आवेदन किया। बुधवार को उन्होंने अपनी कॉपी देखी तो उसमें पीछे की ओर तीन सवाल के उत्तर बिना जांचे हुए मिले। इसके अलावा दस नंबर के दो प्रश्नों में सिर्फ एक-एक नंबर ही दिया गया था। शुभम का कहना है कि एक अन्य पेपर में भी उनके नंबर कम हैं, जिसके चलते वह एक नंबर से फेल हो गए। अगर यह तीनों सवालों के जवाब चेक किए गए होते तो वह पास हो जाते। शुभम ने बताया कि उनके जैसी स्थिति एक अन्य छात्र के साथ भी थी।

एक मिनट से भी कम समय में जांची गईं थीं कॉपियां
विश्वविद्यालय में मूल्यांकन के दौरान नेहरू केंद्र पर वहां के प्रभारी डॉ. नसीम अख्तर ने सीसीटीवी देखकर बड़ी गड़बड़ी पकड़ी थी। उन्होंने देखा था कि एक परीक्षक एक कॉपी जांचने के लिए एक मिनट का भी समय नहीं दे रहे थे। इस पर डॉ. नसीम अख्तर ने परीक्षक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


अवार्ड शीट और मूल्यांकन चार्ट के मिलान को मंजूरी
विश्वविद्यालय में मूल्यांकन को लेकर पिछले दिनों काफी घमासान मचा था। एबीवीपी के राहुल चौहान समेत तमाम पदाधिकारियों ने कुलपति से शिकायत कर मूल्यांकन में धांधली के आरोप लगाए थे। इसमें जांच के दौरान तीन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई तो उन्हें परीक्षा विभाग से हटा दिया गया। वहीं पुनर्मूल्यांकन में 40 से ज्यादा ऐसे छात्र-छात्राएं पाए गए जिन्हें काफी ज्यादा नंबर बढ़ाकर दिए गए थे। इसको देखते हुए जांच अधिकारी प्रो. एके जैतली ने कुलपति से मूल्यांकन चार्ट और अवार्ड शीट के मिलान की अनुमति मांगी थी। प्रो. जैतली ने बताया कि इसकी मंजूरी मिल गई है, जल्दी ही इसका मिलान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें