फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड- गरीब सवर्णों के लिए लेट हो सकता है शैक्षिक सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड में गरीब सवर्णों के आरक्षण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शासन ने इसे लागू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन एडमिशन के लिए तिथि आगे नहीं बढ़ाई है। कहा जा रहा है कि अगर इनकी एडमिशन प्रक्रिया समय से नहीं निपटी तो इसका सत्र भी समय से पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

बीएड में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का आदेश देरी से मिलने के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका है। इसकी प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई को पूरी हो चुकी है। चूंकि शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को इसे अनिवार्य रूप से लागू करना है, लेकिन प्रवेश की तिथि निकलने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन असमंजस की स्थिति में है। ऐसे में एडमिशन तिथि आगे बढ़ाने के लिए शासन की अनुमति जरूरी है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तीन दिन पहले शासन को पत्र लिख चुका है, मगर अब तक कोई आदेश नहीं मिला है। इसके चलते गरीब सवर्णों के लिए बढ़ने वाली 20 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य तमाम पेंच भी हैं, जिसके चलते विश्वविद्यालय शासन की गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगर इनकी प्रवेश प्रक्रिया जल्दी पूरी नहीं की गई तो शैक्षिक सत्र भी समय से पूरा होना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें