बिल्सी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी है। इसमें उन छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्व में करा दिया है। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वसुधा श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में इन दिनों बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉलेज प्रशासन लगा हुआ है। विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को निर्धारित 540 सीटों के सापेक्ष अब तक 500 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। शेष बची सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वहीं अब विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाकर 21 जुलाई कर दी है।
प्राचार्या ने बताया कि गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए भी विश्वविद्यालय ने 10 प्रतिशत सीटों को बढ़ा रखा है, जो छात्र इसका प्रमाण लाकर कॉलेज प्रशासन को जमा करेगा, उसको इसका लाभ मिल सकता है।