बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब दर्जन भर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के जरिये एडमिशन होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को 15 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है और योग्यता समेत अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।