बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली सेंट्रल की ओर से एसवी इंटर कॉलेज में गुुरुवार को छात्रों की फीस और पुस्तक वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर किशोर कटरू और प्रबंधक मधुलिका स्वरूप ने संयुक्त रूप से कक्षा 9 और 11 के बच्चों को आर्ट, विज्ञान, कॉमर्स की किताबों का सेट प्रदान किया। साथ ही, कई बच्चों की फीस भी रोटरी की ओर से दी गई। साथ ही, गवर्नर ने कॉलेज के लिए दो टॉयलेट ब्लॉक और एक हैंडवॉश स्टेशन निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष राजीव अरोरा, सचिव मनमीत सिंह कपूर, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।