फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचाही तैनाती पर फिरेगा पानी ब्लॉकवार होगी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में तैनाती के सभी जुगाड़ फेल होने पर इंग्लिश स्कूलों में शिक्षक बनकर भी शिक्षकों की आस पूरी नहीं हो पा रही है। ब्लॉकवार काउंसलिंग कराए जाने से आखिरी उम्मीद टूटने पर शिक्षकों का आक्रोश उबाल पर है। उन्होंने अधिकारियों पर पूर्व में मनचाहे विद्यालय में तैनाती देने के आश्वासन से मुकरने का आरोप लगाया है। शिक्षक संघ ने मानकों को आधार बनाकर काउंसलिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड 240 परिषदीय स्कूलों में तैनाती के लिए बुधवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 9, 10, 12 जुलाई को फरीदपुर डायट में प्रस्तावित काउंसलिंग में पिछले दिनों शिक्षक पदस्थापन परीक्षा और साक्षात्कार में सफल शिक्षकों को बुलाया गया है। बताया जाता है कि ज्यादातर शिक्षकों ने इंग्लिश स्कूलों में पढ़ाने के बहाने से शहर के नजदीक व अन्य मनचाहे स्थान पर तैनाती की आस में आवेदन किए हैं। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को ब्लॉकवार काउंसिलिंग बुलाने का निर्णय लिया। इसके चलते अब शिक्षकों की उम्मीद धराशायी हो गई है। आवेदन करने वाले शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए शिक्षक संघ अधिकारियों के निर्णय के विरोध में आ खड़े हुए हैं। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो इसलिए ब्लॉकवार काउंसिलिंग कराए जाने के बाद जिलेवार काउंसिलिंग की बात कही है।

छात्र संख्या के आधार पर होगी काउंसलिंग
यूटा ने आरटीई के मानकों को आधार बनाकर काउंसिलिंग कराने की बीएसए व डायट प्राचार्य से मांग की है। जबकि टीइटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलेवार काउंसिलिंग कराने के लिए सीडीओ को प्रार्थना पत्र सौंपा है। दोनों ही शिक्षक संगठनों की मांग के अनुरूप संभावना जताई जा रही है कि काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद संबंधित विद्यालय में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती होगी। संख्या के अनुसार अधिक शिक्षक तैनात होने की जानकारी पर उन्हें अन्य ब्लॉकों के इंग्लिश मीडियम स्कूल में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें