बरेली। शासन के आदेश पर कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र सोमवार को मखानी इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां अव्यवस्था का अंबार देख उनका पारा चढ़ गया। कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम थी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नहीं मिले, जिस पर कॉलेज स्टाफ ने खुद से सफाई व अन्य कार्य कराए जाने की जानकारी दी।
कॉलेज में सीसीटीवी और बायोमेट्रिक मशीन भी खराब मिली। जिस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को तत्काल सभी व्यवस्था दुरुस्त कर दो दिन में रिपोर्ट कार्यालय में देने को निर्देश दिए। विद्यालय में पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वह दरबारी लाल इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराने के बाद उसकी जियो टैगिंग कराने के भी निर्देश हैं।