बरेली। नया सत्र शुरू होने के साथ कॉलेजों की व्यवस्थाएं देखने के लिए बुधवार को डीआईओएस ने गुलाबराय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. एसपी पाठक से कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही, शिक्षकों के आने का समय देखा। कुछ शिक्षक लेट मिले उन्हें समय से आने की चेतावनी दी। परिसर को साफ रखने और विद्युत आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ब्यूरो