फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोबाइल फोन कारोबारी पर ईडी की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सौ करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉडि्रंग मामले में शहर के मोबाइल फोन कारोबारी के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा 48 घंटे से जारी है। अब तक की जांच में कई संदिग्ध दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, इस कार्रवाई से करीबियों की बेचैनी भी बढ़ी है।
विज्ञापन

आईक्रेस्ट स्टोर के मालिक मारवाड़ीगंज निवासी आशुतोष अग्रवाल के आवास, गोदाम और कार्यालय पर मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली से आई ईडी की टीम ने छापा मारा था। बताया जाता है कि छानबीन रात 11 बजे तक जारी रही। फिर टीम रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड, पेन ड्राइव, कंप्यूटर हार्ड डिस्क आदि लेकर आवास से बाहर निकल गई। छापा थमने की उम्मीद जताते हुए करीबियों और कारोबारियों ने फोन कॉल की, पर वह स्विच ऑफ मिला। आवास पर भी सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार सुबह टीम आवास पहुंची। जांच टीम इनकम टैक्स, जीएसटी रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
बताते हैं कि आशुतोष कई नामचीन कंपनियों के स्टॉकिस्ट भी हैं। लिहाजा, बड़ी कंपनियों की आड़ में कागजी फर्मों से धन शोधन की आशंका भी है। किन लोगों और संस्थाओं तक रुपया पहुंचा। राउंड-ट्रिपिंग से वापस सिस्टम में लाया गया या नहीं, इस बिंदु पर भी टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


करीबियों की बेचैनी बढ़ी
बताते हैं कि ईडी के छापे से करीबी कारोबारी बेचैन हैं। जांच की आंच उन तक पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं, नामचीन कंपनियों से जुड़ाव समेत शहर की एक ज्वेलरी फर्म में पार्टनरशिप की भी चर्चा है। हालांकि, छापे में अब तक क्या रहा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। बताते हैं कि संदिग्ध दस्तावेज लेकर टीम लौटेगी और अन्य राज्यों में जारी जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय से रिपोर्ट जारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें