फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लखनऊ तक धमाके की गूंज, अफसर भी दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली से पहले सिरौली के कल्याणपुर गांव में हुए धमाके की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची है। मुख्यमंत्री व डीजीपी ने घटना का संज्ञान लिया तो एडीजी व आईजी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शासन को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

कल्याणपुर में धमाके के बाद शुरू में पांच से छह लोगों की मौत की अफवाह फैली थी, पर पुलिस दो लोगों की मौत बता रही थी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा जांच के सिलसिले में बदायूं जिले के सुदूरवर्ती जरीफनगर थाने गए थे। इसलिए एसएसपी ने एसपी यातायात अकमल खान को मौके पर भेजकर सही स्थिति पता करने के लिए कहा।
एसपी यातायात ने स्थिति स्पष्ट की तो पता लगा कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। तब एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, एंटी सैबोटेज टीम, डॉग स्क्वॉड समेत अन्य विशेष दस्ते मौके पर बुला लिए गए। टीमों ने मलबे में दबे लोगों के साथ ही बारूद छिपे होने की आशंका पर भी जांच की। रात तक टीमें मौके पर जेसीबी से तलाशी अभियान चला रही थीं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मलबे में दबे लोगों को तलाशना प्राथमिकता : एडीजी
मौके पर सभी संबंधित टीमों को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमने भी मुआयना कर स्थिति देखी है। प्राथमिकता ये है कि कोई मलबे के अंदर दबा न रह जाए। घटना की वजह, लापरवाही व अन्य बिंदुओं को लेकर एसएसपी के स्तर से जांच व कार्रवाई की जाएगी। - रमित शर्मा, एडीजी जोन
दबिश के बाद भागे थे धंधेबाज : आईजी
सिरौली में नासिर का आतिशबाजी का लाइसेंस है। वहां पिछले दिनों विस्फोट के बाद नासिर व उसका परिवार रिश्तेदारियों में रह रहा था। दो दिन पहले भी सिरौली थाने की पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी घरों से फरार पाए गए थे। यही लोग यहां बारूद लेकर पहुंचे और लापरवाही से विस्फोट हो गया। - डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें