फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में चुनाव के चलते चार और आठ मार्च की परीक्षा हटाई गई

Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
East go to the polls on March four and eight went exam deleted
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने चुनाव कार्यक्रम जारी होेने से पहले जारी किए परीक्षा कार्यक्रम में अब बदलाव किया है। पूर्वांचल क्षेत्र में चुनाव के चलते चार और आठ मार्च की परीक्षाओं में फेयर बदल किया गया है। इसके अलावा लगातार पड़ने वाली परीक्षाओं में गैप बढ़ाया है। यूपी में छठे फेज के तहत चार मार्च को महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में चुनाव हैं। चार मार्च को होने वाली स्नातक की परीक्षा अब छह मार्च को होगी। सातवें फेज के तहत आठ मार्च को गाजीपुर, बनारस, मिर्जापुर, भदोई, सानेभद्र, जौनपुर आदि जगहों पर चुनाव हैं। इस दिन प्रस्तावित स्नातक की परीक्षा सात मार्च को होगी। हालांकि कुछ विषयों को अन्य तिथियों में समायोजित किया गया है। बीए और बीएससी होमसाइंस की परीक्षा की जगह इस दिन बीएससी प्रथम केमिस्ट्री तृतीय का पेपर होगा। परास्नातक की चार मार्च को प्रस्तावित परीक्षा छह मार्च को होगी। इस दिन कुछ विषयों में बदलाव किया गया है। आठ मार्च की प्रस्तावित परीक्षा को हटा दिया गया। इसके कुछ विषयों की परीक्षा सात मार्च और बाकी अन्य तिथियों में होंगे। स्नातक की परीक्षा एक मार्च से छह मई तक चलेगी। पहले स्नातक की परीक्षाएं एक मार्च से बीस अप्रैल तक प्रस्तावित की गई थी। इसके अलावा स्नातक के प्रस्तावित कार्यक्रम में से 13, 14, 15, 16 मार्च, 4, 5,8, 11,17 अप्रैल की परीक्षा हटाई गईं। नए कार्यक्रम में इन दिनों की परीक्षा अलग-अलग तिथियों में समायोजित की गई है।  परास्नातक की परीक्षाएं पहले 24 मार्च को समाप्त हो रही थी अब इनकी परीक्षाएं छह अप्रैल तक चलेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम से 13, 14, 15,16 मार्च की परीक्षाएं हटाई गई हैं। स्नातक की परीक्षाएं 25, 27,28,29,30 मार्च, 1, 3 और 6 अप्रैल को होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि चुनाव के चलते कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें