- मलिन बस्ती में शाम को हो गई थी लापता, आरोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कोतवाली क्षेत्र की एक मलिन बस्ती में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। शनिवार देर रात पता लगा तो सीओ सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची के बयान दर्ज किए गए। टीमें आरोपी का पता लगाने में जुटी हैं।
बिहारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की मलिन बस्ती में रहने वाला युवक ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पांच साल की बेटी शनिवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाश किया, पर उसका पता नहीं लगा।
परेशान होकर पिता ने कोतवाली पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी। करीब आठ बजे बच्ची खुद ही घर पहुंची। वह डरी सहमी थी और कुछ भी नहीं बोल पा रही थी। कपड़ों पर खून लगा होने से परिवार और पुलिस को शक हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है। तब पुलिस बच्ची को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और मेडिकल परीक्षण कराकर भर्ती कराया।
वर्जन
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत ठीक है। उससे बात करके आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण कराया हया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - श्वेता यादव, सीओ सिटी