फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। भमोरा रोड पर बिलौरी गांव के पास रात करीब सात बजे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ज्वाला प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर चला गया। टांडा गांव निवासी मृतक के बेटे रिंकु के अनुसार उसके पिता ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार रात वह गांव से सवारी लेकर आंवला आए थे। सवारी को उतारने के बाद गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उनके पिता को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जवाला के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें