फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कसाई टोला और कटिकुनियां में चोरी की बिजली से चलते मिले ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

Sun, 13 Aug 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम की टीम ने कसाई टोला और कटिकुनियां में चोरी की बिजली से चलते ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़े। दोनों स्थानों पर 13 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विद्युत वितरण उपखंड शाहदाना के तहत बिजली चोरी रोकने के अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता तृतीय अनुज गुप्ता के नेतृत्व अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। अवर अभियंता नीरज पवार, मंजीत सिंह, मिलिंद, विजिलेंस टीम से अवर अभियंता और पुलिस बल के साथ अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कसाई टोला और कटिकुनिया में चोरी की बिजली से चलते ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़े गए। कसाई टोला में आरिफ करीब पांच किलोवाट और कटिकुइयां में शारिक आठ किलोवाट बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चला रहे थे। इस दौरान टीमों ने हजियापुर, सूफी टोला समेत अन्य स्थानों पर भी बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें