फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों को भेजे जा रहा ई-मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 22वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। टॉपर्स की सूची में शामिल सभी 92 मेधावियों को ई-मेल भेजे जा रहे हैं। स्वर्ण पदक खरीदे जा चुके हैं। मेरिट प्रमाणपत्र छपाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आयोजन स्थल को भी चमकाने का काम जारी है।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि मेधावियों की सूची जारी हो चुकी है। इस पर आपत्ति के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है। छह अक्तूबर को रविवार होने से नौ तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्रत्येक मेधावी को ई-मेल के माध्यम से समारोह की सूचना दी जा रही है। जिनकी ई-मेल आईडी में समस्या है, उनके लिए संबंधित महाविद्यालय से संपर्क किया जा रहा है। विवि की वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित होने के लिए भेज दी गई है, जिसकी कॉपी 11 अक्तूबर तक आएगी। आयोजन स्थल यानी अटल सभागार परिसर में भी पेड़ों की छंटाई, घास हटाने, साफ-सफाई व अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

टॉपर्स को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में करना होगा रिपोर्ट
विवि व संबद्ध कॉलेजों से आने वाले 95 मेधावियों को 14 अक्तूबर को सुबह आठ बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचना होगा। वहां उन्हें अपना आधार कार्ड व कॉलेज का पहचानपत्र दिखाना होगा। सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह का प्रवेश पास, पटका व क्रम संख्या दी जाएगी, जिससे कि वह अपनी निर्धारित सीट पर बैठ सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें