फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर CCTV कैमरों की नजर, होंगे ई-चालान, एडीजी ने दिया निर्देश

Sun, 26 Mar 2023 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जब भी बाइक और स्कूटी चलाएं तो हेलमेट जरूर लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह आदत अभी से डाल लीजिए। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है ही, अब बरेली शहर में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के ई चालान भी होंगे।  
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लगे स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से अभी तक ओवरस्पीड और रेड लाइट जंप करने पर ही वाहनों के चालान हो रहे हैं। अब बिना हेलमेट के बाइक चलाने सहित ट्रिपलिंग पर भी ई-चालान होंगे। इसकी सूचना मेसेज के जरिये वाहन चालक के मोबाइल पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


एडीजी जोन पीसी मीना ने शुक्रवार को नगर निगम के इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया था। उनको बताया गया कि कैमरों से फिलहाल ओवरस्पीड में वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने पर ही चालान किए जा रहे हैं। 


Umesh Pal Murder Case: एनकाउंटर के डर से यूपी से भागा अशरफ का सद्दाम, तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें

विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि ट्रिपलिंग व बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने की वजह से ज्यादा हादसे हो रहे हैं। ऐसा करने वालों के भी ई-चालान होने चाहिए। अब नगर निगम व यातायात पुलिस इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन

कुछ ही जगह हो रहे ई-चालान

अभी फिलहाल मिनी बाईपास, सौफुटा मोड़, बीसलपुर तिराहा समेत एकाध अन्य चौराहे पर लगे कैमरों से ई-चालान हो रहे हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक पहली बार रेड लाइट जंप करने पर पांच सौ और दोबारा 1500 रुपये का चालान करने का प्रावधान है। ओवरस्पीड में छोटे वाहन को दो हजार और बड़े वाहनों को चार हजार रुपये जुर्माना देना पड़ता है।

एडीजी जोन पीसी मीना ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने और ट्रिपल राइडिंग की वजह से कई हादसे होते हैं। इस मामले में व्यापक जन जागरूकता की जरूरत है। ऐसा करने वाले वाहनों के ई-चालान कराए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें