बदायूं रोड पर भी बस अड्डा के प्रस्ताव पर हो रहा काम
बदायूं, मथुरा, कासगंज, आगरा डिपो के अलावा राजस्थान परिवहन निगम की बसें भी बरेली आती हैं। पुराना बस अड्डा घनी आबादी में होने के कारण वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में बदायूं रोड पर बस अड्डे के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। झुमका चौराहा के पास छह एकड़ भूमि पर प्रस्तावित बस अड्डे से पहले बदायूं रोड पर ही भूमि देखी गई थी, लेकिन बाद में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। अब नए सिरे से कवायद की जा रही है।
सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम अगले माह शुरू करा दिया जाएगा। बदायूं में काम शुरू हो चुका है। इज्जतनगर बस अड्डे का का काम जल्द पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बसों को वहां शिफ्ट किया जा सके। बदायूं रोड पर भी बस अड्डे के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। बरेली को पहली खेप में 50 ई-बसें मिलनी हैं।