फतेहगंज पूर्वी। द्वारिकेश चीनी मिल के पास रेलवे क्राॅसिंग संख्या 349 सी मरम्मत कार्य के कारण एक सप्ताह 18 से 24 अप्रैल तक के लिए बंद रहेगी।
बिलपुर रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा ने बताया कि डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक स्लीपरों के नीचे बीसीएम मशीनों से पत्थर पैक करने सहित अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण क्राॅसिंग पर सड़क यातायात बाधित रहेगा। इस बीच यातायात का आवागमन रेलवे क्रॉसिंग संख्या 350 सी और 348 सी से होता रहेगा। इसकी सूचना सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ शाहजहांपुर द्वारा फतेहगंज थाना, बिलपुर आरपीएफ चौकी सहित टिसुआ स्टेशन को पत्र भेजकर भेजी गई है।