फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप के साथ चल रही धूल भरी हवा, राहत के आसार कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाराष्ट्र में बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने सप्ताह भर धूप समेत धूल भरी हवा चलने का बुलेटिन जारी किया है। पारा 40 डिग्री से अधिक और शुष्क हवा चलने से लू का अहसास होने की आशंका विशेषज्ञ ने जताई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे से ही धूप गर्मी का अहसास कराने लगी। दोपहर 12 बजे के बाद घर से निकलने पर तपिश झुलसने का अहसास कराने लगी। तेज हवा ने मौसम को और बेरूखा बनाया। रविवार के अवकाश के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। कई दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मौसम का यह हाल सप्ताह भर रहेगा। कोई विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इसलिए पारे के नर्म पड़ने के संकेत नहीं है। लोगाें को धूप से बचने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब तीन बजे हल्के बादल मंडराए लेकिन कुछ देर में खिसक गए। पारा मामूली बढ़त के साथ 40.7 डिग्री और रात का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें